कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: म्योहर गांव में जल निगम की लापरवाही की वजह से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज था। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे थे। आपके अपने 'हिन्दुस्तान' अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो शनिवार को जल निगम के ठेकेदार ने कार्य शुरू कराया। लीकेज को दुरुस्त कराया जा रहा है। म्योहर गांव की आबादी लगभग दस हजार है। जल निगम ने यहां पेयजल टंकी का निर्माण कराया है। पानी की आपूर्ति के लिए गांव में पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज हो गया था। यह भी पढ़ें- Shamli News: 15दिनो बाद हुई दो मोहल्लों में सप्लाई बहाल लीकेज ठीक इससे लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। जल निगम के अधिकारियों से लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी, लेकिन अधिकारी ध्यान नह...