कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: हनुमान घाट से 13 जुलाई को प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाना क्षेत्र के चिरैया गांव से मां शीतला का दर्शन करने आए श्रद्धालु सत्य प्रकाश पांडे की चोरी हुई बोलेरो को कड़ा धाम पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। इस पर मां शीतला मंदिर प्रबंध समिति व पुरोहितों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष पुरोहित आत्म प्रकाश पांडे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी सत्यनारायण प्रजापत से मुलाकात कर चोरी हुई बोलेरो बरामद कराने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मां शीतला की फोटो के साथ अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि पुलिस की तत्परता से श्रद्धालुओं व यात्रियों का विश्वास और मजबूत हुआ है। यह भी पढ़ें- चोरी की बोलेरो बरामद, तीन अंतर्राज्यीय बदमाश बंदी इसके ...