कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के बरियावां गांव में युवक की हत्या के मामले के बाद एक व्यक्ति पर खुलेआम तमंचा लेकर घूमने और ग्रामीणों में दहशत फैलाने का आरोप लगा है। इस संबंध में मृतक के पिता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बरियावां गांव निवासी चंदीलाल ने बताया कि दो अप्रैल वर्ष 2026 को बेटे शिवकरन की हत्या हो गई थी। मामले में प्रेम कुमार की तहरीर पर सुरजीत, रवींद्र, अजीत सिंह, रामलाल और रामानन्द समेत अन्य लोगों के नाम विवेचना के दौरान सामने आने की बात कही गई है। आरोप है कि घटना के बाद विकास कुमार उर्फ निरहुवा गांव में तमंचा लेकर घूमता है और मोहल्ले के लोगों में भय पैदा कर रहा है। शिकायतकर्ता ने तमंचे के साथ फोटो होने का दावा भी किया है। आरोप है कि इस संबंध में पहले भी पु...