कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- Kausambi News: रबी की खेती करने के लिए डीएपी खाद को लेकर हर साल समिति के चक्कर काटने वाले किसानों की परेशानी इस बार और बढ़ गई है। इस बार सचिवों ने हड़ताल के नाम पर समिति पर ही ताला लटका दिया है। इससे आलू, सरसों और गेहूं की बुवाई के लिए निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है। मजबूरी में निजी दुकानों से महंगी खाद खरीदने के कारण खेती की लागत पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। रबी की प्रमुख फसल आलू, सरसों, गेहूं, चना, मटर की बुवाई का कार्य आरम्भ हो चुका है। खेती के ऐन वक्त पर डीएपी न मिलने से किसानों के सामने सबसे बड़ी चिंता समय पर बुवाई करने की है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: सचिवों की हड़ताल जारी डीएपी के लिए भटक रहे किसान खेत तैयार होने के बाद खाद नहीं मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकारी समिति से खाद मिलने...