कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के वार्ड नौ स्थित मोहल्ला सैय्यदवाड़ा में शुक्रवार देर रात चौथे इमाम हजरत इमाम जैनुल आबेदीन (अ.) की याद में ताबूत का जुलूस निकाला गया। रात करीब 11 बजे शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में अजादार शामिल हुए और अहलेबैत (अ.) के प्रति अपनी अकीदत पेश की। मजलिस में मौलाना मुशाहिद हुसैन ने वाकया-ए-कर्बला के बाद इमाम जैनुल आबेदीन के सब्र, इस्तिकामत और दीन-ए-हक की हिफाजत में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्बला का पैगाम इंसानियत, सब्र, त्याग और सच की राह पर अडिग रहने की सीख देता है। मजलिस के बाद नौहाख्वानी का सिलसिला शुरू हुआ। बाकर अली उर्फ इशरत ने दर्दभरा नौहा 'वो शाम का बाजार था और आबिद-ए-बीमार था' पढ़ा, जिसे सुनकर अजादार गमगीन हो उठे। इसके बाद तकी हैदर और अरमान न...