कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में तैनात संविदाकर्मियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संविदाकर्मियों ने बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी को पत्र देकर आंदोलन के विभिन्न चरणों की जानकारी दी और धरने में शामिल होने की अनुमति मांगी है। संविदाकर्मियों के अनुसार, पांच से सात अक्तूबर तक सभी संविदाकर्मी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद आठ, नौ और 10 अक्तूबर को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मांगों का समाधान नहीं होने पर 12 अक्तूबर से लखनऊ स्थित ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है। संविदाकर्मियों ने बताया कि उनकी छह सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: स...