Kausambi News: स्वास्थ्य उपकेंद्र में लटक रहा ताला, मायूस होकर लौट रहे मरीज
कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के निखोदा गांव स्थित परिवार कल्याण स्वास्थ्य उपकेंद्र के नियमित रूप से नहीं खुलने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उपकेंद्र में सप्ताहभर तक ताला लटका रहता है, जिससे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ता है। मजबूरी में उन्हें निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी बेलिया देवी ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी सप्ताहभर तक केंद्र पर नहीं आतीं। बुधवार को आने की सूचना आशा कार्यकर्ता के माध्यम से मिलने पर ग्रामीण इलाज कराने पहुंचते हैं। इसके बाद उन्हें अगले सप्ताह का इंतजार करना पड़ता है। दिवली देवी के मुताबिक, केंद्र बंद रहने से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गरीब परिवारों को सबसे अधिक परेशानी होती है। निजी अस्पतालों में इलाज कराने से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.