कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: श्रावण मास में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़ा धाम थाना पुलिस सतर्क हो गई है। शनिवार को इंस्पेक्टर ने स्थानीय गोताखोरों और नाविकों के साथ बैठक की। इस दौरान कुबरी घाट, कालेश्वर घाट व हनुमान घाट पर बढ़ने वाली स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए पूरी सतर्कता, तत्परता एवं आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया जाए। यह भी पढ़ें- Buxar News: श्रावणी मेले पर नप कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्तिगंगा घाटों पर सुरक्षा उपाय प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने बताया कि श्रावण मास के दौरान गंगा घाटों पर पीएसी के गोताखोर भी तैनात रहेंगे, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की...