Kausambi News: स्कूल वैन हादसे में चालक पर मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली मोड़ पर शनिवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में चार छात्र छात्रा समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की तहरीर घायल छात्रा की मां ने पिपरी थाने में दी थी। दरियापुर गांव निवासी रनिया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी रितु मनौरी बाजार स्थित विद्या साइंस स्कूल से छुट्टी के बाद अन्य बच्चों के साथ ऑटो से घर लौट रही थी। ऑटो चालक शिव प्रसाद पुत्र लल्लू प्रसाद निवासी लालापुर थाना पिपरी वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। दोपहर चलौली मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में रितु के अलावा दरियापुर निवासी नौ वर्षीय पीयूष भारतीय पुत्र राम बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.