कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ तारकेश्वर मल्य के नेतृत्व में हाईवे पर की गई सघन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली पांच स्कूली बसों को सीज करते हुए पांच अन्य बसों का चालान काटकर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। एआरटीओ की कार्रवाई से स्कूल वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया है। शासन के निर्देशानुसार एआरटीओ द्वारा स्कूली बसों से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। शनिवार को जांच के दौरान उन्हें पांच ऐसी बसें मिली जो मानक के अनुरूप दस्तावेज को पूरा नहीं कर रही थी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बिना परमिट दो स्कूली वाहनों का चालान, एक बस सीज इनमें से दो बसों को कोखराज ...