Kausambi News: सौतन ने पति संग मिलकर महिला समेत दो को पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के अमुरा गांव की किरन देवी ने बताया कि उसके पति नंदलाल ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद वह अपने मायके इटैला थाना कौशाम्बी में रहती है। पीड़िता के मुताबिक, 12 जुलाई को घर जाने पर पति ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सौतन सावित्री देवी, अपने भाई शारदा प्रसाद व रोशनलाल के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची परिवार की जानकी देवी को भी पीटा। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.