कौशाम्बी, नवम्बर 15 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव की अनारकली ने बताया कि उसके पति राजू ने चरवा के लोकीपुर गांव की राजकुमारी से दूसरी शादी कर ली है। वह सौतन को लेकर घर पर ही रहता है। पीड़िता की मानें तो शनिवार की सुबह सौतन गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर पति राजू व सास चमेलिया के साथ मिलकर पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची नंद गुड्डी देवी से भी अभद्रता की।मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...