कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सिराथू में नगरीय तालाब पोखर योजना अंतर्गत विकसित किए जा रहे आदर्श तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का बुधवार को अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब परिसर में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग, नाली, लाइट पोल, हरियाली और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान ईओ ने संबंधित ठेकेदार को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आदर्श तालाब को नगरवासियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित किया जा रहा है। यहां सुबह और शाम टहलने, योग व व्यायाम करने आने वाले लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएग...