कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: मंझनपुर। महेवाघाट के एक गांव में मंगलवार की रात को चारपाई पर सो रही महिला से पड़ोसी ने दुराचार का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने घेर लिया। इस पर वह धमकी देते हुए भाग निकला। नामजद तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सोमवार को उसके दोनों देवर दावत खाने के लिए बाहर गए थे। रात करीब 12 बजे चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी चंद्रभान आया और उसको चारपाई पर दबोच लिया। उसने दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसकी सास व मोहल्ले के अन्य लोग आए तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। इस घटना से मोहल्ले के लोगों में खासी नाराजगी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...