कौशाम्बी, जुलाई 2 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को सम्राट उदयन सभागार में सोशल सेक्टर विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा के दौरान लाभार्थियों की सूची को परिवार रजिस्टर के साथ मिलान कराए जाने के कार्य की समीक्षा की। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह से कहा कि शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए और पात्र पाए गए सभी लोगों को पेंशन से लाभान्वित किया जाए। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की डी...