कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: दारानगर की 247वीं ऐतिहासिक सजीव रामलीला के आठवें दिन रविवार शाम ब्राह्मण टोला में सीता हरण के प्रसंग का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने सोने के हिरण से लेकर रावण के साधु वेश में पहुंचने, लक्ष्मण रेखा और माता सीता के हरण तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। रामलीला में दिखाया गया कि वनवास के दौरान भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण पंचवटी में कुटिया बनाकर रह रहे थे। इसी दौरान लंकापति रावण ने अपनी बहन शूर्पणखा के अपमान का बदला लेने के लिए माता सीता का हरण करने की योजना बनाई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सीता हरण और जटायु-रावण युद्ध का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक उसने अपने मामा मारीच को सोने के हिरण का रूप धारण कर पंचवटी भेजा। स्वर्ण मृग को द...