कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के रूप नारायणपुर निवासी जयचंद्र ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने घर के चबूतरे पर सो रहा था। इस दौरान पड़ोसी कमलेश आकर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी ज्ञानमती व बेटी कल्लो के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...