Kausambi News: सैनी में गोवंश का शव मिलने से आक्रोश
कौशाम्बी, सितम्बर 12 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के सयारा मीठेपुर गांव में शुक्रवार सुबह गोवंश का कटा हुआ शव मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। सयारा मीठेपुर निवासी फूलचंद्र पशु पालक है। उसने बताया कि बारिश के कारण घर में जगह नहीं होने की वजह से वह अपना बैल रोजाना स्थानीय आरओबी के नीचे नहर के समीप बांधता था। शुक्रवार सुबह जाकर देखा तो बैल गायब था। खोजबीन के दौरान उसका कटा हुआ शव आरओबी के समीप ही झाड़ियों के बीच मिला। इसकी जानकारी होते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृत गोवंश को दफन करा दिया गया। कोतवाल टीएन पांडेय का कहना है कि मुकदमा कायम करा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.