कौशाम्बी, नवम्बर 2 -- Kausambi News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का शनिवार दोपहर सैनी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। पूर्व प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ सपा नेता डॉ. मो. असलम के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी की मेहनत और लगन के चलते पार्टी ने एमएलसी का चुनाव जीता है। अब सभी कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। घर-घर जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। कहा कि कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ होते हैं। सभी मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं और 2027 में कौशाम्बी की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत के लिए मेहनत करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, अल्पसंख्यक जिलाध...