Kausambi News: सेंध काटकर घर से लाखों रुपये की चोरी
कौशाम्बी, सितम्बर 16 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली के खोरा गांव में मंगलवार की रात सेंध काटकर चोर नकदी समेत जेवर व बर्तन उठा ले गए। चोरी की तहरीर मिलने पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मंझनपुर कोतवाली के खोरा गांव की सीमा देवी पत्नी लवकुश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की रात को चोर उसकी नींव के नीचे से सेंध काटकर मकान के अंदर घुसे। अंदर आने के बाद उन्होंने अंदर से बंद दरवाजे को कपड़े से बांध दिया। इसके बाद आलमारी व बक्सा तोड़कर नकदी के साथ सोने व चांदी के जेवरात पार कर दिया। चोर घर से बर्तन व उसका मोबाइल भी उठा ले गए। रात करीब ढाई बजे जब वह उठी तो देखा मोबाइल नहीं था। मोबाइल खोजने लगी तो दरवाजे को कपड़े से बंधा देखा तो चाकू से किसी तरह काटकर बाहर के कमरे में आई तो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.