कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर-साहवपुर गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक घर में सेंध काटकर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और घरेलू सामान समेत करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय घर में मौजूद बुजुर्ग महिला सो रही थी। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी धर्मपाल पुत्र रोशनलाल पाल दिल्ली में परिवार के साथ रहकर निजी नौकरी करते हैं। गांव स्थित घर पर उनकी मां बेला देवी रहती हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह घर के अगले हिस्से में बने कमरे में सो गई थीं। इसी दौरान रात में चोरों ने घर की दीवार में सेंध काटी और अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे पांच हजार रुपये नकद, पांच आना भर सोने का ल...