कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: अस्थाई रूप से मंझनपुर के कोर्रो रोड निवासी अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज के समीप सिग्मा स्कैनिंग एंड मैटरनिटी सेंटर खोल रखा है। इसके प्रबंधक हैं। पीड़ित के मुताबिक, महेवाघाट के कुम्हियावां निवासी प्रसंग कोरी व सरसवां निवासी मनीषा राना कोरी 30 सितंबर से लगातार अब तक सेंटर को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वह इंटरनेट मीडिया में तरह-तरह की पोस्ट करते हैं। जबकि, सीएमओ द्वारा कराई गई जांच में आरोप निराधार पाए गए हैं। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...