कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के तिवारी का पूरा निवासी बाबूलाल निषाद ने बताया कि 17 सितंबर से लेकर छह अक्तूबर तक उसका मकान खाली पड़ा था। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पीछे की दीवार पर बने गुल के रास्ते भीतर घुसे चोर हजारों रुपये कीमत का गहना व नकदी उठा ले गए। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...