Kausambi News: सूने मकान से चोरों ने हजारों के गहने उड़ाए, केस
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के चरई गांव स्थित एक सूने मकान से दीवार फांदकर चोरों ने हजारों रुपया कीमत के गहने पार कर दिए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चरई निवासी सीमा देवी पाल पत्नी नरेश कुमार ने बताया कि 10 जुलाई की सुबह वह परिवार सहित धान की रोपाई करने खेत चली गई थी। शाम को लौटकर वापस आई। रविवार की सुबह किसी काम से बक्सा खोला तो देखा कि उसकी कुंडी टूटी पड़ी थी। चोर पायल, हाफ पेटी, छागल, चार अंगूठी, तीन बिछिया, सोने का झुमका, लॉकेट व अंगूठी आदि चुरा ले गए थे। पीड़िता को पूरा भरोसा है कि धान लगाने जाने के दौरान ही घटना अंजाम दी गई है। थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि जल्द ही वारदात का अनावरण कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.