कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। पत्नी का आरोप है कि उसने सूदखोर से परेशान होकर खुदकुशी की थी। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पत्नी का आरोप ऊनो निवासी प्रतिमा सिंह ने बताया कि गांव के ही विजय नाथ पांडेय उर्फ सुरेश पांडेय ने पांच मई 2023 को खेत गिरवी रखकर उसके पति को चार लाख रुपया ब्याज पर दिया था। बाद में पति ने ब्याज सहित छह लाख 40 हजार रुपये अदा कर खेत छुड़ा लिया। 30 जनवरी 2026 को खेत बेच दिया था।

धमकियों का सिलसिला इल्जाम है कि इसके बाद आरोपी छह लाख रुपया और ब्याज के तौर पर मांग रहा था। नहीं देने पर आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करता था। दूसरे खेत पर कब्जा करने की धमकी देता था। इसी से...