Kausambi News: सीढ़ी का लिंटर गिरने से मजदूर की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: करारी के बजहा खुर्रमपुर में मंगलवार सुबह एक निजी विद्यालय में सीढ़ी का लिंटर खोलते समय हादसा हो गया। लिंटर अचानक भरभराकर गिरा। इसके मलबे में दबने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा निवासी प्रेमचंद्र (30) पुत्र छेदीलाल मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह वह मजदूरी करने करारी इलाके के बजहा खुर्रमपुर गया था। यहां स्थित देवमाया द्वारिका प्रसाद ब्रह्मचारी संस्कृत विद्यालय में निर्माणाधीन सीढ़ी का लिंटर खोल रहा था, शटरिंग की अचानक बल्ली धंसने से लिंटर ढह गया। इसके मलबे में प्रेमचंद्र दब गया। हादसा होने पर अन्य मजदूर भागकर पहुंचे। आनन-फानन प्रेमचंद्र को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.