कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक के मुल्लनपुर मजरा गिरधरपुर गढ़ी गांव में गुरुवार रात बारिश की सीलन के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मुल्लनपुर निवासी 70 वर्षीय लल्लू मौर्या पुत्र स्व. बड़का मौर्या और उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग हैं। वे अपने दिव्यांग बेटे और बहू के साथ इसी मकान में रहते हैं। गुरुवार देर रात लगातार बारिश के कारण अचानक कच्चे मकान की दीवारें कमजोर होकर ढह गईं और पूरा मकान भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय परिवार दूसरे कमरे में था। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों का हाल जाना। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश में कच्चे मकान की छत ढही, परिवार बाल-बाल बचा ग्राम प्रधान जगदीश यादव ने बताय...