कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी। प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव की गुड़िया देवी पत्नी संजय दिवाकर ने चरवा थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने चौराडीह में सीएचसी सेंटर किराए पर कमरा लेकर खोल रखा है। बगल में ही चरवा के वार्ड नंबर सात निवासी मो. अशरफ पुत्र मो. वसीम उर्फ नन्हें आए दिन उसे परेशान करता है।21 सितंबर को उसके साथ बदसलूकी की, लेकिन उसने कहीं शिकायत नहीं की। बुधवार को उसके सेंटर में घुसकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर सेंटर में तोड़फोड़ भी किया। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...