कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: सिराथू तहसील में प्राइवेट कर्मियों और मुंशियों से सरकारी कार्य कराए जाने व नायब तहसीलदार अपर्णा श्रीवास्तव की कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा किये गए प्रदर्शन के बाद तहसील प्रशासन की कुम्भकर्णी नींद टूटी। इतना ही नहीं अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी के खिलाफ भी नारेबाजी की। मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम ने प्राइवेट कर्मियों से सरकारी कार्य कराया जाना प्रतिबंधित कर दिया है। बुधवार को उप जिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आपसी सामंजस्य से समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद गुरुवार को एसडीएम ने तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने पटल का काम प्राइवेट कर्मचारी अथवा मुंशी...