कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कुर्मियान मजरा ताल मल्लाहन गांव की सुमेरा देवी ने बताया कि सोमवार को वह अपने पति हरिश्चंद्र के साथ आलू के खेत की सिंचाई करने गई थी। वहां पड़ोसी गांव निजाम का पूरा के रहने वाले विपक्षी पहुंच गए। इन सभी ने अकारण गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। इससे दंपती को गंभीर चोटें आईं। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर आरोपी सलमान, बिल्लू, भोंदू, गुफरान अली, कैफी, फरमान अली, मो. चांद व सरवर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: खेत देखने गए युवक को जमकर पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...