कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: करारी के बैशकांटी गांव की राजकुमारी का अपने पति की मौत के बाद महुए की कच्ची शराब बेचना शौक नहीं, उसकी विवशता है। सोमवार को गुड़िया का त्योहार मनाने के लिए भी वह शराब बेच रही थी। इस दौरान पुलिस ने उसको पकड़ लिया। हालांकि, बाद में लिखापढ़ी कर थाना स्तर से ही जमानत भी दे दी गई। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने नाग पंचमी के त्योहार को देखते हुए कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलवाया था। इसी अभियान के तहत सोमवार को करारी पुलिस ने बैशकांटी गांव की राजकुमारी को उसके घर के समीप से गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के बाद राजकुमारी से पूछताछ की गई तो उसने अपराध करने के पीछे दर्द भरी कहानी बयान की। बताया कि पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बच्चों का पेट पालने के लिए कच्ची शराब बनाकर बेचती है। गुड़िया का त्योहार मनाने के लिए पैसे...