कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: सैनी के ककरालीपर (धुमाई) में मामूली बात को लेकर सास-बहू को पड़ोस की महिला ने बेटी के साथ मिलकर बेरहमी से पीट दिया। इससे दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ककरालीपर गांव की शिवपतिया देवी पत्नी स्व. राम प्रताप ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने गांव की ही रूपा देवी को अपनी भैंस अधिया पर दे रखी है। बुधवार को उसने अपनी भैंस वापस मांगी। इसी बात को लेकर रूपा देवी ने उसको गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो रूपा देवी ने अपनी बेटी पलक के साथ मिलकर उसको पीटना चालू कर दिया। शोर सुनकर उसकी बहू सुमन देवी आई तो उसको भी लाठी-डंडा से पीटा गया। इससे दोनों को चोटें आई। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। शिवपतिय...