कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन गांव की फातिमा बेगम ने बताया कि उसका पति अब्दुल रहीम नशेड़ी है। सास जन्नतुन निशा के कहने पर आए दिन वह नशे में धुत होकर गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर पिटाई करता है। पीड़िता के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह भी पति और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...