कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरसहाई गांव निवासी एक युवक से मौसा बनकर साइबर शातिर ने एक लाख 25 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोबरसहाई गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र मोहन ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को मौसा बताते हुए कहा कि वह सऊदी अरब में वीजा की डेट खत्म होने की वजह से फंस गया है। तत्काल 95 हजार रुपये नहीं दिए तो सऊदी अरब की हुकूमत जेल भेज देगी। यह भी पढ़ें- जयपुर में ठगों ने पूर्व जिला जज से की ठगी; 8 दिन में 2.50 करोड़ उड़ाए पीड़ित ने विश्वास में आकर कई किस्तों में यूपीआई के माध्यम से एक लाख 25 हजार 800 रुपये भेज दिए। बाद में उसे पता चला कि रकम...