कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी निवासी अतहर उल्ला पुत्र हसमत उल्ला ने बताया कि उसका बीओबी और एसबीआई की स्थानीय शाखाओं में खाता है।पीड़ित के मुताबिक, नौ अगस्त से लेकर 28 अगस्त 2026 तक के बीच उसके दोनों खातों से करीब एक लाख 13 हजार 108 रुपये कट गए। यह रकम बिना किसी सहमति के ऑनलाइन गेम खेलवाने के नाम पर काटी गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने जल्द ही रकम खाते में वापस कराने व आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Banda News: साइबर ठगों ने तीन लोगों के खातों से उड़ाए 4.46 लाख रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...