कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: साइबर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को कस्बा मंझनपुर स्थित निजी डिजिटल लाइब्रेरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट स्कैम, फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर ठगी, सोशल मीडिया के जरिए धोखाधड़ी और अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग से सावधान रहने की अपील की। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि साइबर ठग एपीके फाइल, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड, ऑनलाइन शॉपिंग, वर्क फ्रॉम होम एवं ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर भी लोगों को कैसे अपना शिकार बना रहे हैं। पैसे वापस करने और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली ठगी तथा गेमिंग के नाम पर भेजे जाने वाले फर्जी लिंक से भी सतर्क रहने की सलाह दी ग...