कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को कौशाम्बी पुलिस की साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना की टीम ने कुल 36,698 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्रवाई के बाद रकम खातों में पहुंचने पर पीड़ितों ने पुलिस का आभार जताया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के समदा निवासी कृष कुमार से एक जुलाई 2025 को यूपीआई के माध्यम से 18,127 रुपये की ठगी हुई थी। एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से 10 अक्तूबर 2026 को 5,000 रुपये वापस कराए। इसी तरह सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू निवासी अंकित कुमार से एक सितंबर 2026 को 25,198 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 अक्तूबर को पूरी रकम उनके खाते में वापस करा दी। वहीं, पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्...