कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। जिले में बुधवार को विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर लोगों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिजवी कॉलेज करारी में एनसीसी कैंप के 500 छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी के तरीकों व बचाव के उपाय बताए।पुलिस ने ओटीपी, पिन, सीवीवी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। ठगी होने पर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करने को कहा। महिलाओं को 1090, 181, 112 एवं 1076 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: साइबर ठगी से बचने को छात्रों को किया जागरूक यातायात नियमों के पालन की अपील भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...