Kausambi News: साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस कर्मियों और मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नए आपराधिक कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच व आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता, सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, मिशन शक्ति केंद्र और एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया। महिलाओं को 112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930 तथा 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत, निराश्रित महिला पेंशन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। करारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.