कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के हटवारा गुलामीपुर गांव का मंजीत कुमार पुत्र अवधेश कुमार यादव गुरुवार देर रात बाइक से गुलामीपुर से कमासिन की ओर जा रहा था। करीब दस बजे केसरिया मोड़ के पास अचानक बाइक के सामने सांड़ आ गया। बाइक सांड़ से टकरा गई, जिससे मंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...