कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: अजुहा-टांडा मार्ग से नादेमई जाने वाले रास्ते पर ससुर खदेरी नदी पुल के पास सड़क की हालत बदहाल होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के समीप सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से से निकलते समय वाहनों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। इससे सामने से आने वाले वाहनों के कारण हादसे होने का डर बना रहता है। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से परेशानी और बढ़ जाती है। वहीं, बारिश के दौरान टूटे हिस्से में पानी भरने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ता है और रोज बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बावजूद अब तक इस...