कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: चरवा थाने के फरीदपुर सुलेम गांव की एक महिला ने ससुरालियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने रविवार को थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरीदपुर गांव की पिंकी देवी ने बताया कि उसके पति, सास, ननद और अन्य ससुरालीजन आए दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। रविवार सुबह घरेलू विवाद के दौरान आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, पिटाई के बाद उसे घर में बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह वहां से निकलकर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...