कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: ससुरालियों ने गुरुवार शाम महिला की अर्धनग्न करके पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर इलाके की पीड़िता ने बताया कि गुरुवार की शाम देवर मनीष पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, पति शिवबाबू व जेठ रामबाबू ने भी उसका पक्ष सुनने के बजाए उसे ही पीटा। हमलावर महिला को घसीटते हुए सड़क पर ले गए। इस दौरान उसके कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए। पीड़ित महिला ने दूसरे के घर में घुसकर किसी तरह जान बचाई। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दंपती की पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...