कौशाम्बी, सितम्बर 11 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली के बंधवा रजबर गांव में गुरुवार को ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। करारी के छिमिरिछा की दस्सी देवी पत्नी मुन्नालाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी राजरानी (20) की शादी 20 अप्रैल वर्ष 2026 को बंधवा रजबर गांव के कुलदीप कुमार के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही राजरानी का पति कुलदीप कुमार व उसके ससुर सुनील कुमार दहेज में एक लाख रुपया व बाइक की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते रहे। आए दिन उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इससे तंग आकर राजरानी ने गुरुवार की दोपहर को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। ग...