कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: ससुरखदेरी नदी लंबे समय बाद अपने उफान पर है। लगातार बारिश होने की वजह से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जगह रपटा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे आवागमन भी बाधित हो गया है। बाढ़ की वजह से किसानों की फसल भी प्रभावित हो गई है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। जिले में ससुरखदेरी नदी की लंबाई लगभग सौ किलोमीटर है। ससुरखदेरी में लंबे समय बाद अचानक उफान आया है। नदी का पानी दो सौ से तीन सौ मीटर की दायरे में फैल गया है। इससे बड़ी संख्या में किसानों की फसल प्रभावित हो गई है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जसपुर में फीका नदी उफनाने से किसानों की फसले बही जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से किसान चिंतित हैं। ग्रामीण चौकन्ना हो गए हैं। नदी की ओर लोगों को सावधानी से जाने की सलाह दी जा रही है। अब तक बढ़े हुए पानी...