Kausambi News: सर्विस लेन पर जलजमाव से आवागमन हुआ मुश्किल
कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे के कौशाम्बी की सर्विस लेन पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से राहगीरों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सैनी, सयारा और त्रिलोकपुर स्थित सर्विस लेन पर हल्की बारिश के बाद भी गड्ढों में कई दिनों तक पानी भरा रहता है। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए एनएचएआई अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे के किनारे एनएचएआई के जिम्मेदारों ने सर्विस लेन का निर्माण तो कराया है, पर जलनिकासी का समुचित इंतजाम नहीं किया। ग्रामीणों व राहगीरों का कहना है कि सर्विस लेन और नाले के निर्माण के समय ही जल निकासी की खामियों की ओर अधिकारियों का ध्यान दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.