कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बनीखास गांव निवासी एक युवक को बुधवार रात सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।बनीखास निवासी रामबाबू मजदूरी है। उसका 20 वर्षीय बेटा कुंदन बुधवार की रात खाना पीना करने के बाद बरामदे में तख्त पर सो गया। आधी रात युवक को सांप ने डस लिया। युवक की अचानक चीख सुन घर वाले भागकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पहुंचने से पहले युवक की सांस थम गईं। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...