Kausambi News: सरायअकिल में 95 साल पुरानी रामलीला का ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- Kausambi News: सरायअकिल कस्बे की पहचान बन चुकी ब्रिटिश कालीन ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ गुरुवार शाम चावल मंडी मैदान में हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल जी केसरवानी ने पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही इस 95 साल पुरानी परंपरा की शुरुआत हुई। सरायअकिल कस्बे में रामलीला की ऐतिहासिक परंपरा की नींव सन 1931 में तत्कालीन थानाध्यक्ष ठाकुर शिवसेवक सिंह ने रखी थी। यही कारण है कि आज भी मंचन से पहले भगवान श्रीराम के साथ उनके नाम का भी जयकारा लगाया जाता है। यही परंपरा इस रामलीला को अद्वितीय और ऐतिहासिक पहचान प्रदान करती है। 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कानपुर और महोबा से आए कलाकार भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, दशरथ, रावण और ताड़का जैस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.