Kausambi News: सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर छापा
कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: मूरतगंज ब्लॉक के काजू गांव स्थित अन्नपूर्णा भवन में संचालित सरकारी राशन की दुकान से राशन की कालाबाजारी किए जाने की सूचना पर रविवार दोपहर अधिकारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन में लदे गेहूं-चावल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया। काजू गांव के पंचायत भवन परिसर स्थित अन्नपूर्णा भवन में संचालित कोटे की दुकान पर रविवार को राशन वितरण चल रहा था। इसी दौरान दो साहूकार वाहन लेकर पहुंचे और राशन की बोरियां खरीदकर वाहन में लादने लगे। आरोप है कि आठ बोरी और दो आधी बोरी गेहूं-चावल वाहन में लाद दिया गया था। इसकी सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वाहन सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.