Kausambi News: सरकारी भूमि कब्जाने के मामले में मुकदमा कायम
कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। नगर पंचायत सिराथू में सरकारी जमीन खाली पड़ी हुई थी। राजस्व अभिलेख में यह नवीन परती के नाम से दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन में कस्बे के ही शिवालापर मोहल्ले का ताज उद्दीन पुत्र निजामउद्दीन कब्जा करके निर्माण करा रहा था।हलका लेखपाल के मना करने पर भी वह नहीं माना। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई कराने का आदेश दिया था। ईओ व एसडीएम के आदेश पर मंगलवार को टाउन एरिया के लिपिक दीप कमल ने पुलिस को तहरीर दे दिया। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच शुरू करा दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.